Health Minister said- NHM employees’ strike will end soon | स्वास्थ्य मंत्री बोले- एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जल्द होगी खत्म: मनेंद्रगढ़ में आंदोलनकारियों से मिले श्याम बिहारी जायसवाल, मांग पूरा करने का दिया आश्वासन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

September 8, 2025


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में एनएचएम के हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर चर्चा की।

.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में सचिव स्तर की बैठक बुलाई गई है। एनएचएम के पदाधिकारियों से भी मुलाकात होनी है।

मंत्री जायसवाल ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ उनकी पांच प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन मांगों को पूरा करने के संबंध में आश्वासन दिया। मंत्री को उम्मीद है कि कर्मचारी जल्द ही अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे।



Source link