धमतरी जिले में के ग्राम छाती में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर मकान में जा घुसा। मंगलवार रात हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।
.
मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था। तेज रफ्तार के कारण चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान ढह गया और मकान के बाहर बैठी 2 महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मकान ठह गया
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर ग्राम छाती होते हुए दोनर की ओर जा रहा था। उस समय गांव में कई लोग टहल रहे थे। सौभाग्य से ट्रैक्टर ने किसी और को अपनी चपेट में नहीं लिया। घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर की चपेट में ड्राइवर और गांव की दो महिला आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रात में ही इलाज के लिए भेजा गया था। ड्राइवर को धमतरी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं दो महिलाओं को कुरूद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत
इलाज के दौरान देर रात ट्रैक्टर ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया। सुबह होते ही चालक की मौत हो गई। कुरूद थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।