Hit and run case in Raipur, woman dies VIDEO | रायपुर में कार ने महिलाओं को रौंदा, 1 की मौत…VIDEO: मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, टक्कर लगते ही 20 फीट दूर फेकाई; 2 घायल – Chhattisgarh News

Author name

May 2, 2025


इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। एक्सीडेंट के बाद तेज रफ्तार गाड़ी को रोकने के बजाए मौके से फरार हो गया।

राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रिया साहू (30) करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया और अस्पताल ले जानें के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।

अन्य 2 महिला रिया बंजारे और ललिता साहू भी घायल हुई है। सूचना के बाद ही पुलिस ने मौके में पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगते ही एक महिला करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी।

टक्कर लगते ही एक महिला करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी।

सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी

थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया।

सिर फटने से मौत

प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर फेंकाई। सड़क में गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के भी सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।

कार ने एक-एक करके तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया।

कार ने एक-एक करके तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया।

फरार ड्राइवर की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिलाओं का परिवार भी हैं। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में हिट एंड रन केस…युवक की मौत,VIDEO:थाने के सामने कार ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर दीवार से टकराया​, मॉर्निंग-वॉक पर निकला था

रायपुर में पुलिस स्टेशन के सामने हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ऑटो ड्राइवर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक करीब 10 फीट उछलकर दीवार से जा टकराया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link