Honoring Rajnandgaon Panthers joint winner of CCPL-2 | CCPL-2 की संयुक्त विजेता राजनांदगांव पैंथर्स का सम्मान: डॉ रमन बोले- जल्द भारतीय क्रिकेट टीम में दिखेंगे नांदगांव के खिलाड़ी – Rajnandgaon News

Author name

June 22, 2025


छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सीजन-2 में संयुक्त विजेता बनी राजनांदगांव पैंथर्स का शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम में नजर आएंगे।

.

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सीसीपीएल में राजनांदगांव पैंथर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर फाइनल मैच खेला जाता तो टीम जीत हासिल करती। समारोह में विशेष सम्मान भी दिया गया।

राजनांदगांव में खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए डॉ रमन सिंह।

राजनांदगांव में खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए डॉ रमन सिंह।

धावक उमेश को भी किया सम्मानित

दक्षिण अफ्रीका में 90 किलोमीटर की अल्ट्रा रेस पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले धावक उमेश काकिरवार को भी सम्मानित किया गया। अंडर-19 भारतीय टीम में चयनित विकल्प तिवारी और अंडर-19 की 25 खिलाड़ियों में शामिल प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर महक नरवासे को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी खूबचंद पारख और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल और टीम के अन्य सदस्यों से ऑटोग्राफ लिए।



Source link