Husband and father-in-law attacked the woman with deadly weapons | महिला पर पति-ससुर ने किया जानलेवा हमला: बलरामपुर में मृत समझकर घर में किया बंद, पीड़िता ने की सख्त कार्रवाई की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

November 5, 2025



बलरामपुर जिले में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट-हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका रामानुजगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र ग्राम दोलंगी का है।

.

पीड़िता सजरा खातून ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसका निकाह नूरुद्दीन अंसारी से हुआ था। शादी के बाद से ही पति, ससुर और देवर आए दिन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट करते थे। पति बच्चों का भरण-पोषण नहीं कर रहा था और न ही घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी निभा रहा था।

मृत समझकर किया बंद

पीड़िता के अनुसार, बुधवार को दोपहर पति नूरुद्दीन अंसारी, ससुर नसीम अंसारी, देवर मोजममील अंसारी और उनकी पत्नियां उसके घर पहुंचे। उन्होंने सजरा की लात-घूसों और डंडे से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने उसे मृत समझकर घर में बंद कर दिया।

उचित कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता का भाई अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि घर बाहर से बंद था और सजरा खातून अंदर बेहोश पड़ी थी। इसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इस घटना के बाद पति फरार चल रहा है। जबकि पीड़िता ने उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



Source link