Husband and wife hacked to death with an axe for stealing a goat | बकरी चुराने पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से काट-डाला: रात में आसरा मांगकर घर में रुके, सोते समय हत्या की; 7 बकरियां साथ ले गए – Chhattisgarh News

Author name

October 25, 2025


छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बकरी चोरी करने आए चोरों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले किसान रीमा राम किसान ने बकरी पाली थी। 22 अक्टूबर की रात दंपती घर पर जमीन पर सोए हुए थे। उसी रात 2 युवक उनके घर आए और रात रुकने के लिए आसरा म

.

दंपती ने युवकों को अपने घर रुकने की अनुमति दी। दोनों युवक वहीं सो गए। रात में दोनों युवकों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरियां ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश खून से लथपथ कमरे में मिली।

यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी दंपती के घर आया था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।

दंपती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या।

दंपती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या।

दंपती की कोई संतान नहीं थी, अकेले रहते थे

जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले हैं। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। रीमा राम पेशे से किसान था। वह पहले गांव का चौकीदार भी था।

23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की।

जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों करीमन मझवार (42 वर्ष) और जय श्याम मझवार (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले थे पति-पत्नी।

घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले थे पति-पत्नी।

बैगा के साथ पहुंचा था बकरा चोरी गिरोह सदस्य

पुलिस जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह गांव के एक बैगा से झाड़फूंक करा रहा था। घटना के एक दिन पहले मंगलवार (21 अक्टूबर) को बैगा अपने दोस्त करीमन मझवार के साथ रीमा लकड़ा के घर पहुंचा था।

इस दौरान रीमा का भाई दुहन भी मौजूद था। सभी ने रीमा लकड़ा के घर हड़िया शराब पी थी और खाना भी खाया था। दुहन राम ने बताया कि बैगा अपने साथी करीमन मझवार के साथ बुधवार को भी रीमा लकड़ा के घर आया था। ग्रामीणों ने रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला को शाम 7 बजे तक देखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए थे।

बकरा चोरी करने के पहले ही दंपती को मार डाला

पुलिस के अनुसार, करीमन मझवार ने जय श्याम मझवार को बताया कि रीमा लकड़ा के घर पर बहुत सारी बकरियां हैं, जिन्हें चुराया जा सकता है। इसके बाद दोनों 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रीमा लकड़ा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने दरवाजा खुलवाया और सोने के लिए जगह मांगी।

रीमा लकड़ा ने उन्हें घर में ही सोने के लिए जगह दे दी। जब रीमा लकड़ा और उसकी पत्नी सो गए तब करीमन और जय श्याम ने देर रात उठकर घर में रखे कुल्हाड़ी के पासा से दोनों के सिर पर वार कर दिया।

बकरी को मारकर खाया, कुछ को बेच दिया

दोनों 7 बकरियों को अपने साथ ले गए और रात 2 बजे ग्राम कुम्हरता के शंकर मझवार के घर जाकर वहीं सो गए। सुबह वे बकरा को मारकर खा गए और कुछ मांस को आसपास गांव में बेच दिया।

थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 कुल्हाड़ी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

……………………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

पति-पत्नी का मर्डर, घर में मिली लाश:सरगुजा की घटना, सिर पर गहरे चोट के निशान; सोते समय धारदार हथियार से मारने की आशंका

लाश के कंबल से ढक दिया गया है। दोनों का सिर फटा हुआ था।

लाश के कंबल से ढक दिया गया है। दोनों का सिर फटा हुआ था।

सरगुजा जिले में पति पत्नी का मर्डर हुआ है। ग्राम कुम्हरता में दोनों की लाश खून से लथपथ मिली। दंपती के सिर पर गहरे चोट के निशान भी मिले है। बताया जा रहा है सोते समय किसी ने धारदार हथियार मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link