In Bilaspur, the streets were filled with Durga Puja tableaux all night long. | बिलासपुर में दुर्गोत्सव झांकियों से सड़कें रात भर गुलजार: ड्रोन से दिखी सतरंगी छटा, युवाओं ने किया डांस, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

October 4, 2025


बिलासपुर में दुर्गोत्सव झांकियों के विसर्जन को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा गया। शहर की सड़कें रात भर गुलजार रहीं और लोगों ने देर रात तक झांकियों का आनंद लिया। ड्रोन कैमरे से कोतवाली रोड पर झांकियों की सतरंगी छटा कैद की गई।

.

बारिश के कारण शुक्रवार को जिन प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हो पाया था, उनका विसर्जन शनिवार को किया गया। इस वजह से लगातार दूसरे दिन भी शहर में दुर्गोत्सव की झांकियां निकाली गईं, जिससे सड़कों पर रौनक बनी रही।

शुक्रवार को हुई बारिश के बावजूद निकली झांकियों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सनाढ्य ब्राह्मण समाज, नगर विधायक अमर अग्रवाल, वंदे मातरम समिति, शिवसेना टीम, यादव समाज, अष्टभुजी गणेशोत्सव समिति मसानगंज, दुख भंजन युवा समिति सरकंडा, महामाया फ्रेंड्स क्लब, युवा टीम बिलासपुर संघ, मां बिलासा केंवट समिति जुना बिलासपुर, महादेव क्लब और बिलासपुर साउंड संघ सहित कई संगठनों ने झांकियों का अभिनंदन किया।

दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शहर की अधिकांश दुर्गोत्सव झांकियां सदर बाजार, गोल बाजार, कोतवाली रोड और जूना बिलासपुर होते हुए पचरीघाट स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचीं। इस पूरे मार्ग पर युवाओं की टोलियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण शहरवासियों ने बिना किसी बाधा के दुर्गोत्सव झांकियों का भरपूर आनंद लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



Source link