Indian women’s team creates history, wins World Cup | भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, विश्व कप जीता: दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया, कोरबा में देर रात में जश्न और आतिशबाजी – Korba News

Author name

November 3, 2025



भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है।

.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखा गया। कोरबा में भी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। सड़कों पर समूहों और परिवारों के साथ लोगों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

शहर के टीपी नगर, रविशंकर, घंटाघर और विभिन्न बस्तियों में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। होटल और ढाबों में भी बड़ी संख्या में लोग मैच देखते हुए नजर आए, और जीत के बाद सभी ने मिलकर जश्न मनाया।

भारतीय टीम की जीत पर खुशी

रविशंकर निवासी राघव कुमार ने बताया कि रात 12 बजे भी उनके दोस्त पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे थे। उन्होंने भारतीय टीम की जीत पर खुशी व्यक्त की। कृष्णा नगर के क्रिकेट प्रेमी आकाश अकेला ने बताया कि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

​​​​​​​​​खरमोरा दादर निवासी विजय दुबे के अनुसार, भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 298 रन बनाए थे, जिससे दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा गया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

बुधवारी निवासी अतुल दास महंत ने बताया कि मध्यक्रम में विकेट गिरने और धीमी बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम 300 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

भारत का पहला खिताब

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रनों की शतकीय पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। 52 साल के बाद महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।



Source link