रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली।
.
घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी है।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरंग पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है। वहीं रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। इससे महिला की पहचान पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात देखकर गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया है।

दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई है।

महिला का दुपट्टा ब्रिज में इस तरह से बंधा हुआ मिला है।

महिला की तलाश करते हुए गोताखोर(लाल घेरे में)।
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार स्वाति की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई माह का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की सूचना परिजनों काे पुलिस ने दी है। सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

आरंग निरीक्षक राजेश सिंह।
महिला की तलाश जारी: निरीक्षक राजेश सिंह
घटना की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने दैनिक भास्कर टीम को बताया, कि सुबह से ही गोताखारों की टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस से स्कूटी-दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।