Initiative of Balrampur Ramanujganj District Administration | बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन की पहल: सड़क पर बैठे मवेशियों के लगे में पहनाया रेडियम पट्टा; होटलों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच जारी – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

August 7, 2025


मवेशियों के लगे में पट्टा लगा रही प्रशासन की टीम।

बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा हादसों में कमी लाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई है। जिसके तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पशुओं को पकड़कर उन्हें रेडियम बेल्ट और स्टीकर लगाया जा रहा है।

.

ये रेडियम बेल्ट और स्टीकर रात के अंधेरे में चमकते हैं। इससे वाहन चालकों को दूर से ही पशु नजर आ जाते हैं। इस प्रकार हादसों से बचा जा सकता है। इसके अलावा पशुओं में ईयर टैगिंग का कार्य भी किया जा रहा है।

पशुओं के कान में लगाए जाने वाले इस ईयर टैग में पशु मालिक का नाम दर्ज होता है। इससे आवारा पशुओं की पहचान और उनके मालिकों का पता लगाना आसान हो जाता है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में ये कार्रवाई की गई।

खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा।

खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा।

खाने पीने की चीजों की जांच

वहीं, जिले में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। जहां खाद्य विभाग की टीम अलग-अलग दुकानों का निरीक्षण कर खाने पीने की चीजों की जांच कर रही है।

CMHO डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में स्कूलों के आस-पास संचालित ठेलों, दुकानों और होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। साथ ही सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने और मिलावटी सामान न बेचने की अपील की गई है।

नमूने लेकर जांच के लिए भेजा

शंकरगढ़ स्कूल के पास स्थानीय बाजार में लगने वाले होटलों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वाड्रफनगर विकासखंड के बंलगी में मिलावटी मिठाई और अस्वच्छता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बालेश्वर केक एवं बेकरी शॉप से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। इसके अलावा राधा मिष्ठान भण्डार से लड्डू का नमूना लिया गया।

गंदगी मिलने पर कार्रवाई

राधा मिष्ठान भण्डार के रसोई कक्ष में गंदगी पाई गई, जिस पर कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिश कुमार मिश्रा, नमूना सहायक रविकांत गुप्ता और उनकी टीम मौजूद थी। प्रशासन का यह अभियान त्योहारी सीजन में जारी रहेगा ताकि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर और CMHO के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।



Source link