लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह ने मुंगेली जिले के दौरे के दौरान जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणव
.
मुख्य अभियंता ने लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, जेड बी आर, एम बी आर और फिल्टर बेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण की गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।

मुख्य अभियंता ने लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
मुख्य अभियंता ने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गांवों में समय पर जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद, मुख्य अभियंता संजय सिंह ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम छाता में निर्माणाधीन जेड बी आर का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और दोहराया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ‘हर घर नल से जल’ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।निरीक्षण के उपरांत, संजय सिंह ने खंड कार्यालय में विकासखंडवार समीक्षा बैठक ली।

पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
उन्होंने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को शीघ्र पेयजल की सुविधा मिल सके। उन्होंने कार्यों की सतत निगरानी और स्थल निरीक्षण के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुंदन राणा, पथरिया एसडीओ सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एसडीओ आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।