Inter-state paddy smuggling gang busted | अंतरराज्यीय धान तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में UP के 9 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों पर FIR दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

January 1, 2026



बलरामपुर में राजस्व विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय धान तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गत रात्रि की गई इस कार्रवाई के दौरान धान से लदा एक पिकअप वाहन (UP 64 CT 0199) जब्त किया गया। इस घटना से क्षेत्र में अवैध ध

.

पूछताछ में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 9 व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पकड़े गए आरोपियों में श्रवण कुमार (25), कृष्णमोहन कुमार (19), विकास (21), विनय कुमार गुप्ता (20), राजदेव गुप्ता (34), राधेश्याम गुप्ता (30), सत्यदेव गुप्ता (50) और मनोज कुमार (21) शामिल हैं।

यूपी के हैं सभी आरोपी

ये सभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध निवासी हैं। नौवां आरोपी विंध्याचल गुप्ता (42) बलरामपुर (रामानुजगंज) जिले के सनावल थाना क्षेत्र के पचावल का निवासी है।

अंतरराज्यीय धान तस्करी में सक्रिय पाए गए श्रवण कुमार, कृष्णमोहन कुमार और विकास के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तस्करी में सहयोग करने वाले विनय गुप्ता, राजदेव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता और मनोज गुप्ता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

अपराधियों को छुड़ाने के प्रयास में शामिल आरोपियों पर भी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, अपराधियों को छुड़ाने के प्रयास में शामिल पाए गए विंध्याचल गुप्ता और सत्यदेव गुप्ता के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर किया गया है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के बिचौलियों और अवैध धान परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों में भय का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान तस्करी पर रोक लगाने के लिए सूचना तंत्र को और मजबूत किया गया है, और धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रशासन ने गांव-गांव में स्वयंसेवक (वालंटियर) तैयार किए हैं, जो धान तस्करों की सूचना देने में सहयोग करेंगे। प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link