Investigation into alleged Naxalite encounter in Kohkameta | कोहकामेटा में कथित नक्सली मुठभेड़ की जांच: कांग्रेस की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायल युवक के साथियों से की मुलाकात – Kondagaon News

Author name

August 20, 2025


कोंडागांव जिले के कोहकामेटा में हुई कथित नक्सली मुठभेड़ की जांच के लिए कांग्रेस की 7 सदस्यीय टीम मंगलवार को घटनास्थल पहुंची। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में गठित इस टीम ने घायल आदिवासी युवक अभय नेताम के साथियों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात

.

जांच टीम को अभय के साथी जगन ध्रुव, अमन नेताम और अजय नेताम ने बताया कि, वे चारों चिड़िया का शिकार करने जंगल गए थे। बारिश के कारण वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो में आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और नक्सली होने का आरोप लगाया। इस दौरान अमन और अजय बाइक से भाग गए, जबकि अभय और जगन वहीं छिप गए।

सदन में उठाएंगे मुद्दा

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाया कि यह मुठभेड़ फर्जी है और आदिवासियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। जांच टीम ने नालाझर जंगल में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया, जहां अभय को गोली लगी थी।

जांच टीम में यह शामिल

कांग्रेस की जांच टीम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक संतराम नेताम, पीसीसी महामंत्री रवि घोष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम और कोंडागांव कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम शामिल हैं।



Source link