ITBP concludes Hindi fortnight in Kondagaon | कोंडागांव में आईटीबीपी का हिंदी पखवाड़े का समापन: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों ने हिंदी भाषा पर दिया जोर – Kondagaon News

Author name

September 29, 2025


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर और कोंडागांव-नारायणपुर इकाई में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेनानी (स्टाफ) एएन दत्ता वर्चुअली जुड़े और पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिय

.

द्वितीय कमान अधिकारी सुनील चंद्र पोखरियाल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कॉन्स्टेबल संदीप ने हिंदी निबंध लेखन, कॉन्स्टेबल सूरज कुंडू ने हिंदी शब्द श्रृंखला, कॉन्स्टेबल शांतनु माइति ने हिंदी सुलेख और हेड कॉन्स्टेबल सचिन ने हिंदी नोटिंग/ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ओडिशा से भी जुड़े अधिकारी

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर और खोर्धा (ओडिशा) से भी अधिकारी और जवान ऑनलाइन जुड़े। इस अवसर पर सेनानी एएन दत्ता ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय पहचान और एकता का प्रतीक है। रोजमर्रा के कामकाज और बोलचाल में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग हम सबकी जिम्मेदारी है।”

हिंदी भाषा के महत्व पर दिया गया जोर

हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ 15 सितंबर 2025 को किया गया था। दो सप्ताह तक चली इस अवधि में कुल सात हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और भारत सरकार की राजभाषा नीति को सफल बनाना था। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए इसे राष्ट्रीय अस्मिता और प्रशासनिक दक्षता का आधार बताया गया।



Source link