Janjgir Champa – A friend was murdered for verbally abusing someone while drinking | शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर दोस्त की हत्या: जांजगीर-चांपा में डंडे से जमकर पीटा, फिर घोंटकर मार डाला, 6 आरोपी अरेस्ट – Chhattisgarh News

Author name

November 16, 2025


जांजगीर-चांपा में शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर दोस्तों ने युवक को मार डाला।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 6 दोस्तों ने पहले डंडे से जमकर पीटा, फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी चांपा के रहने

.

घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रोहित महंत है। जो कि मजदूरी करता था। शनिवार शाम शराब पीने के दौरान उसने दोस्त सागर कर्ष (27) से गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद बाकी दोस्तों ने डंडे पीट-पीटकर घायल कर दिया, फिर गला घोंटकर मार डाला।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, रोहित महंत अपने दोस्त सागर कर्ष, नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ शाम को घोघरा नाला के पास शराब पी रहा था। इस दौरान रोहित ने सागर को गाली दी, जिस पर सागर ने उसे 3-4 थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद रोहित वहां से चला गया और मामला शांत हो गया। रात करीब 9:30 बजे रोहित दोबारा पहुंचा और सभी को गाली देने लगा। इससे नाराज होकर उन्होंने उसे जमकर पीटा। नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय और आकाश ने रोहित के हाथ-पैर पकड़ लिया।

फिर सागर ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा। अचेत अवस्था में उन्होंने गला दबाकर उसे मार डाला और फरार हो गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू की। अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद छह दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

…………………………………………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

दोस्त को चाकू गोदकर मार डाला, LIVE VIDEO: राजनांदगांव में अपने जन्मदिन के दिन ही किया मर्डर; शराब के नशे में हुआ था विवाद

दोस्त की हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया था।

दोस्त की हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया था।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अपने जन्मदिन के दिन ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की वजह नशे में हुआ मामूली विवाद था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link