Janjgir Champa- Murder of wife due to suspicion of character | पत्नी बोली- मेरे पति ने मुझे मारा है: जांजगीर चांपा में कैरेक्टर के शक पर पत्नी की हत्या, खुद भी काट ली हाथ की नस – Chhattisgarh News

Author name

September 7, 2025


छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में रविवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी अपनी नस काट ली। बताया जा रहा कि पति पत्नी की कैरेक्टर पर शक करता था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, पत्नी का नाम गायत्री देवांगन (35) है। जबकि पति का जगदीश देवांगन (36) है। रविवार दोपहर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सब्जी काटने की चाकू से पत्नी पर तोबड़तोड़ वार दिया। फिर खुद सुसाइड की नीयत हाथ की नस काट ली। जब पुलिस पहुंची तो घायल पति ने कहा कि ‘मेरे पति ने मुझे मारा है’।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नस काटने से घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

नस काटने से घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

किराए की मकान में रहते थे दंपती

दरअसल, दंपती शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में रहते थे। जगदीश गायत्री के कैरेक्टर पर शक करता था। जिसके कारण दोनों में आए दिन विवाद होता था। आज भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया।जब इसकी भनक मकान मालिक हंसराज को लगी, तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर दोनों खून से लथपथ मिले। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया। जहां पति ने पुलिस के सामने कहा कि ‘पति ने मुझे मारा है’। हालांकि, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

घायल पति का इलाज जारी

वहीं, घायल पति का इलाज जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने कहा कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी का इलाज जारी है। स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि किस कारण से विवाद हुआ था।

………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को लेकर होता था विवाद, धारदार हथियार से गला-पेट पर हमला

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद करता था। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गले और पेट पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link