Karma dance competition organized in Ramchandrapur development block | रामचंद्रपुर विकासखंड में करमा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित: नर्तक दलों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां, चुनापाथर की टीम ने मारी बाजी – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

October 31, 2025


रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड में करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह पारंपरिक त्यौहार शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गाजर के हाई स्कूल खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद पंचायत रामचंद

.

मांदर की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने करमा गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

निर्णायक मंडल ने नृत्य कला, गायन, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और लय-ताल के आधार पर प्रतिभागी दलों का मूल्यांकन किया।

चुनापाथर की टीम रही प्रथम

प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत चुनापाथर की उदय नारायण एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम पंचायत बसेराखुर्द की सोहन सिंह एवं साथी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि करमा नर्तक दल भीतरचूरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता टीमों को क्रमशः 7100 रुपये, 5100 रुपये और 3100 रुपये के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

करमा नृत्य प्रतियोगिता में झलकी जनजातीय संस्कृति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह ने कहा कि करमा त्यौहार का आयोजन आदिवासी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर गोंड समाज प्रमुख मेही लाल आयाम, जनपद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय, उप अभियंता अनुपम पांडे, विजय पावले, परियोजना अधिकारी सुशीला सिंह, करारोपण अधिकारी रतु. सिंह, सुरेश सिंह और बृजभूषण गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक नृत्य और सामूहिक उत्सव के साथ हुआ।



Source link