6 सितंबर अनन्त चतुर्दशी को देशभर में गणपति विसर्जन होने जा रहा है । राजधानी रायपुर में इस बार छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के वसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम की ओर से विसर्जन कुंड बनाए गए है। हर साल की तरह इस साल भी गणपति की बडी प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव
.

गणपति के लिए तैयार विसर्जन कुंड
तालाबों के पास भी रहेगा अस्थाई कुंड
तालाबों में गणपति विसर्जन नहीं किया जाए इसके लिए रायपुर नगर निगम की ओर से हर जोन में तालाबों के पास अस्थाई कुंड भी बनाए गए है। इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़ी टंकिया रखी जाएगी। जहां लोग गणपति का विसर्जन कर पाएंगे। तालाबों में मूर्ति का विसर्जन नहीं किया जाए इसके लिए नगर निगम की टीम भी तैनात रहेगी।
निगम की ओर से विसर्जन व्यवस्थाओं के लिए बनाई गई समिति के नोडल अधिकारी विनोद पाण्डेय ने बताया कि जोन स्तर पर शहर के सभी बड़े तालाबों के पास नगर निगम की ओर से बड़ी टंकियां रखी जाएगी।साथ ही नगर निगम के वाहन खड़े किए जाएंगे और उन प्रतिमाओं का भी विसर्जन महादेव घाट के विसर्जन कुंड में होगा।
6 सितंबर से 12 सितंबर तक विसर्जन की व्यवस्था
नगर निगम ने 6 सितंबर से 12 सितंबर तक गणपति विसर्जन की व्यवस्था की है। विसर्जन के दौरान पूजन की सामग्री को अलग से रखना होगा ताकि किसी प्रकार का प्रदूषण नदीं में न हो इसके लिए नगर निगम है कि खारुन नदी में किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री को विसर्जित नहीं किया जाए ।
महादेव घाट स्थित कुंड में गणपति के लिए क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। कुंड के चारों को 6 से 7 क्रेन तैनात रहेगी। इसके साथ ही गोताखोरों की भी टीम भी रहेगी। रायपुर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है और पूरी तरह से कैंपस सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा।
8 सितंबर को झांकी का रुट
8 सिंतबर को रायपुर में झांकी के साथ गणपति विसर्जित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने रुट प्लान भी जारी किया है। झांकी की शुरुआत शारदा चौक से होगी जहां उन्हें नंबर दिया जायेगा। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखे नगर चौक, सुन्दरनगर, महादेव घाट रिंगरोड चौक होते हुए रायपुरा महादेव घाट के विसर्जन कुंड स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान लाखे नगर चौक से महादेवघाट रिंगरोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।
श्री गणेश विसर्जन व्यवस्था हेतु अधिकारी सूची
अधिकारी का नाम / पद
| अधिकारी का नाम / पद | मोबाइल नंबर | जिम्मेदारी |
| विनोद पांडे,अपर आयुक्त | 9424264100 | समिति के नोडल अधिकारी, सम्पूर्ण समन्वय |
| राजेश राठौर प्रभारी अधीक्षण अभियंता | 9425502640 | प्रशासनिक समिति सदस्य |
| राजेश नायडू प्रभारी अधीक्षण अभियंता | 9644000770 | प्रशासनिक समिति सदस्य |
| आभास मिश्रा,प्रभारी नगर निवेशक | 9907992294 | प्रशासनिक समिति सदस्य, विसर्जन रूट के जर्जर भवनों का सर्वे और मकान मालिक को नोटिस |
| राजेश्वरी पटेल जोन-8 कमिश्नर | 9238343470 | विसर्जन कुण्ड स्थल पर केन, मंच, कंट्रोल रूम, टॉर्च, मोटरबोट, गोताखोर, रस्सा, लांग बूट, रेनकोट, छाते की व्यवस्था। संस्कृत कॉलेज से पंडित व्यवस्था। प्रशासनिक सहयोग। |
| हितेन्द्र यादव ,जोन-6 कमिश्नर, | 8253087778 | प्रशासनिक समिति सदस्य |
| प्रीति सिंह उपायुक्त स्वास्थ्य | 8319517473 | स्वास्थ्य व्यवस्था, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, दवाईयों का प्रबंध, CMO से समन्वय |
| खीरसागर नायक,जोन-5 कमिश्नर | 9406050199 | लाखे नगर चौक पर सर्चलाइट, पंडाल, मंच, माइक, कंट्रोल रूम व्यवस्था |
| नितीश झा,सहायक अभियंता नगर निवेश | 9827974578 | वाहन की व्यवस्था और उन्हें विसर्जन स्थलों पर उपलब्ध कराना |
| आशीष शुक्ला ,प्रभारी कार्यपालन अभियंता विद्युत, | 9301953265 | विसर्जन रूट व कुण्ड स्थल पर प्रकाश व्यवस्था |
| संदीप शर्मा,सहायक अभियंता विद्युत | 9301953235 | प्रकाश व्यवस्था और जनरेटर प्रबंध |
| नरसिंग फरेन्द्र,कार्यपालन अभियंता जल | 7587067839 | विसर्जन रूट एवं कुण्ड स्थल पर पेयजल टैंकर व्यवस्था |