Lift collapses at Sakthi Power Plant, killing 3 workers | सक्ती पावर प्लांट की लिफ्ट गिरी, 3 मजदूरों की मौत: डभरा के आरकेएम प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा; 7 गंभीर रूप से घायल – Chhattisgarh News

Author name

October 8, 2025


सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम प्लांट में हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से

.

जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट को लगभग 75 मीटर की ऊंचाई तक जाना था, लेकिन 40 मीटर पर पहुंचने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायल मजदूरों को निजी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

अन्य मजदूरों ने किया हंगामा

हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन और अन्य मजदूर प्लांट गेट के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्लांट में मजदूरों को ले जाने के लिए बनी लिफ्ट गिरी।

प्लांट में मजदूरों को ले जाने के लिए बनी लिफ्ट गिरी।

डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हादसा हुआ है।

डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हादसा हुआ है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत:6 झुलसे, इनमें 2 की हालत नाजुक, घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर

रायपुर में एक निजी फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल लाने की तस्वीर।

रायपुर में एक निजी फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल लाने की तस्वीर।

रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link