Live enactment of Ramayana, culminating with burning of Ravana | रामायण का जीवंत मंचन, रावण दहन के साथ समापन – janjgir champa News

Author name

September 25, 2025



जांजगीर | गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शरद नवरात्र पर भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मातारानी का स्वागत किया। स्कूल के सचिव दीपक राठौर, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल के मार्गदर्शन

.

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जय माता दी के जयघोष के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। इससे पहले स्कूल में अंतर सदन गरबा नृत्य प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकी व लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, धनुष यज्ञ, विवाह और रावण वध तक की घटनाओं का जीवंत मंचित किया गया।

अंत में विजयादशमी के प्रतीक स्वरूप रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व देवी के नौ रूपों की आराधना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। उन्होंने भक्ति को जीवन की सर्वोच्च ऊर्जा बताया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल सहित समस्त ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षक, स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link