Made a reel by waving a pistol on the roof | छत पर पिस्टल लहराकर बनाया रील: बलौदाबाजार के हसुआ गांव में युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी – baloda bazar News

Author name

August 28, 2025



बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल के साथ रील बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हसुआ गांव का रहने वाला सावंत साहू छत पर पिस्टल लेकर एक्शन करते हुए दिख रहा है।

.

सावंत साहू कमल साहू का पुत्र है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस प्रकार का वीडियो अन्य युवाओं की सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह समाज में हिंसा और असंवेदनशीलता को बढ़ावा दे सकता है।

इस मामले में एसडीओपी केके वासनिक ने कहा है कि इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर इस तरह के विवादित वीडियो के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और समाज को मिलकर इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।



Source link