छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस ने 4.75 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। जिसे ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।
.
तस्कर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड कर जालना ले जा रहे थे। चेकिंग में तस्करों के कब्जे से बोरियों में 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए 2 आरोपी जालना के ही रहने वाले हैं।
वहीं, 12 दिन पहले ही महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया था। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई थी। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे।

महासमुंद पुलिस ने 4.75 करोड़ के गांजे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही थी गांजा की खेप
दरअसल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लोड है, जो ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के जालना जा रहा है। ट्रक में दो लोग सवार बताए गए थे। सूचना मिलते ही ANTF और कोमाखान पुलिस अलर्ट हो गई।
पुलिस टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (MH 20 EG 3969) चेकिंग प्वाइंट की ओर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।
पूछताछ के दौरान ट्रक सवार युवकों ने अपना नाम अक्षय भोरजे (26) और शुभम आउटे (24) बताया। दोनों महाराष्ट्र के जालना जिले के निवासी हैं। शक के आधार पर जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो बोरियों में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक सहित गांजा जब्त कर लिया।
जब्त किए गए ट्रक की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 4050 रुपये कैश भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

12 दिन पहले 2 करोड़ 60 लाख का गांजा पकड़ाया
इससे पहले कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया था। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे।
तस्करों ने एम्बुलेंस में सीट के नीचे चैंबर बनाकर गांजा छिपाया था। इसके अलावा दवाइयों के कार्टून में भी गांजा रखा था। आरोपियों ने महाराष्ट्र पासिंग एम्बुलेंस पर ओडिशा की फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 AX 5501) का इस्तेमाल किया था। पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

दवाइयों के कार्टून के नीचे मिला गांजा
महासमुंद एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि एम्बुलेंस से दवा के 16 कार्टून मिले। पुलिस ने कार्टून को खुलवाकर देखा तो उसके दवाइयों के नीचे गांजा रखा हुआ था। वहीं पुलिस ने एम्बुलेंस की सीट के नीचे तलाशी ली तो उसमें चैंबर मिला, जिसमें 14 प्लास्टिक बोरियों बरामद हुई।

महासमुंद पुलिस ने 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। बोरियों में भरकर ले जा रहे थे।
पुलिस से बचने अंदरूनी रूट का इस्तेमाल महासमुंद एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने अंदरूनी रूट का इस्तेमाल किया। पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र के जालना निवासी सागर वाघ (26), महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी संजीव आहिरे (45) और महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी सुशील दामाडे (20) शामिल हैं।

बलरामपुर में पकड़ाया था 6 करोड़ का गांजा
21 दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी पुलिस ने एक ट्रक से 6 करोड़ का गांजा जब्त किया था। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए।
आरोपी ट्रक में नारियल भूसा भरे थे। भूसे के बीच में गांजे की बोरियां थीं, जिसे टेप से लपेटा गया था। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने ट्रक से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों आरोपी UP के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

………………………………
गांजा तस्करी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
एंबुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त…दवाई कार्टून में छिपाया: ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते ले जा रहे थे नागपुर, NH-53 छोड़कर अंदरूनी रूट चुना

महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया था।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। मामला कोमाखान थाना के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट का है। पढ़ें पूरी खबर…