Mahasamund Lover Murder | Husband Surrenders to Police

Author name

February 5, 2026


महासमुंद में छोटे भाई संग मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस न

.

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकूल साहू (33) की पत्नी और वाकेश साहू (27) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था, अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर मार डाला।

पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर मार डाला।

मृतक वाकेश साहू (फाइल फोटो)

मृतक वाकेश साहू (फाइल फोटो)

देर रात मिलने पहुंचा, रंगे हाथों पकड़ाया

दरअसल, मंगलवार 3 फरवरी की रात को भी वाकेश साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। देर रात नकूल की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक नकूल को लग गई और उसने वाकेश को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी नकूल और वाकेश के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू (19) भी वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर वाकेश के सिर पर लाठी और ईंट से कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वाकेश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह घर के बाहर मिला शव

बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश का शव पड़ा मिला। शव के आसपास खून के छींटे लगे ईंटों के टुकड़े भी मिले। मृतक के परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

नकूल ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नकूल साहू ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने नकूल और उसके भाई निर्मल से पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

……………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

महिला के प्राइवेट-पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर सीने पर कूदीं,मौत:गरियाबंद में महिलाओं ने लाठी, लात-घूसों से पीटा, कहा- दूसरे मर्दों से नाम जोड़ती थी

आरोपी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं ने मिलकर उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाने वाली महिला को मार डाला। दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाला, जब वह भाग नहीं पाई तो दोनों उसके सीने पर चढ़ गए और लाठी, लात-घूसों से उसे इतना मारा की उसकी जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link