Main accused in police assault case arrested | पुलिसकर्मी से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: तीन अभी भी फरार, आरोपी पर 8 मामले दर्ज, कपड़े की खरीदारी को लेकर हुआ था झगड़ा – Korba News

Author name

October 8, 2025


कोरबा में तीन महीने पहले एक पुलिसकर्मी संजय लहरे से मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी दिव्य साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक पर हुई।

.

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिव्य साहू को पोड़ी बहार स्थित उसके एक दोस्त के घर से पकड़ा। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पूछताछ में पता चला कि वह अकलतरा की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह पोड़ी बहार आया था।

गिरफ्तार आरोपी दिव्य साहू के खिलाफ विभिन्न थानों और चौकियों में बलवा और मारपीट सहित कुल आठ मामले पहले से दर्ज हैं।

कपड़े की खरीदारी को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन विवाद का कारण कपड़े की खरीददारी थी। सड़क किनारे कपड़े बेच रहे एक युवक से बालको निवासी एक व्यक्ति का विवाद हो गया था। उस व्यक्ति ने फोन कर बालको चेक पोस्ट से दिव्य साहू और चार अन्य लड़कों को बुलाया। इन युवकों ने पुलिसकर्मी संजय लहरे के साथ मारपीट की और लोहे का चापड़ लहराया था। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिसकर्मी से मारपीट के तीन आरोपी अभी भी फरार

पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी संजय लहरे ने इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।



Source link