Maoist memorial demolished in Bijapur forest | बीजापुर के जंगल में माओवादी स्मारक ध्वस्त: बासागुड़ा पुलिस ने नेण्ड्रा में चलित थाना भी लगाया, ग्रामीणों से की चर्चा – Bijapur News

Author name

November 26, 2025


बीजापुर में बासागुड़ा पुलिस ने सोमवार को ग्राम नेण्ड्रा में चलित थाना एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने नेण्ड्रा के जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा निर्मित एक स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया।

.

थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक साहू के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सुरक्षा और विकास संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं को शासन द्वारा सम्मानजनक जीवन के अवसर दिए जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से माओवादी गतिविधियों और असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

चलित थाना कार्यक्रम के बाद पुलिस बल ने नेण्ड्रा के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए एक स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई इलाके में माओवादी प्रभाव को कम करने और सुरक्षा वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link