MCB SP gave information about Citizen Sentinel App | MCB SP ने दी सिटीजन सेंटिनल ऐप की जानकारी: सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली में लोगों को समझाया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

January 4, 2026


एमसीबी जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसपी रत्ना सिंह की मौजूदगी में स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने रैली निकाली। सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी भी इस दौरान मौजूद रहे।

.

छात्र-छात्राओं ने यातायात संबंधी नारों के साथ शहर के चौक-चौराहों से होते हुए सिटी कोतवाली तक मार्च किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।एसपी रत्ना सिंह ने ‘जागरूकता ही सुरक्षा है’ का संदेश दिया। उन्होंने सिटीजन सेंटिनल एम-परिवहन ऐप के बारे में जानकारी दी।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा

एसपी ने बताया कि इस ऐप के माध्य म से नागरिक बिना पुलिस स्टेशन गए अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों की तस्वीर लेकर ऐप पर अपलोड करने से शिकायत दर्ज हो जाती है। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है और पुलिस शिकायत की पुष्टि के बाद चालानी कार्रवाई करती है।

यातायात नियमों के पालन पर एसपी का जोर

इस दौरान एसपी ने स्वयं सड़क पर खड़े कुछ वाहनों की तस्वीरें खींचकर ऐप पर अपलोड कीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने से बचाना है।



Source link