कोरबा में महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में यात्रा कर रहे 7 पुरुष यात्रियों को रेल्वे स्टेशन पर उतार दिया गया। महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान आरपीएफ ने कार्रवाई की है। रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत इन यात्रियों पर मामला दर्ज किया गया है।

.

कोरबा आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला यात्रियों को सलाह दी गई कि वे केवल महिला यात्रियों के साथ ही बैठें।

अजनबियों से अनावश्यक बातचीत न करें। अकेले यात्रा के दौरान अपनी सीट और कोच की जानकारी परिजनों को जरूर बताएं।

कोरबा में महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में यात्रा कर रहे 7 पुरुष यात्रियों को उतार दिया गया।

कोरबा में महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में यात्रा कर रहे 7 पुरुष यात्रियों को उतार दिया गया।

182 नंबर डायल करने की सलाह

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 18 से 24 मई तक महिला जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान आरपीएफ ने महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसी भी परेशानी की स्थिति में 182 नंबर डायल करने की सलाह दी गई।

महिला जागरूकता सप्ताह के तहत उन्हें उनके अधिकार की जानकारी दी गई।

महिला जागरूकता सप्ताह के तहत उन्हें उनके अधिकार की जानकारी दी गई।

पुरुषों का महिला आरक्षित डिब्बों में सफर करना अपराध

आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि पुरुषों का महिला आरक्षित डिब्बों में सफर करना दंडनीय अपराध है। महिला यात्रियों को सचेत किया गया कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार घूरता है, अनावश्यक बातचीत करता है या पीछा करता है, तो यह हिंसा के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत आरपीएफ को सूचित करें।



Source link