Metal statue of a wild buffalo covered with hair for four months | चार महीने से ढकी वन भैंसा की मेटल की प्रतिमा: उद्घाटन का इंतजार, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बोले- सरकार के पास नहीं है फुर्सत – kabirdham News

Author name

June 27, 2025


राजकीय पशु को पहचान दिलाने लगी मूर्ति के उद्घाटन का इंतजार

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर के पंडरी खालसा स्कूल के सामने लगी छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय पशु वन भैंसा की मेटल प्रतिमा लगाई गई है। यह मूर्ति पिछले 4 महीनों से प्लास्टिक से ढकी हुई है, जो अब फटकर जर्जर हो चुकी है।

.

उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मूर्ति लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई गई थी, ताकि वे जान सकें कि वन भैंसा हमारे राज्य का राजकीय पशु है। लेकिन सरकार ने अब तक इसका उद्घाटन नहीं किया।

पूर्व मंत्री अकबर ने बताया कि वन भैंसा वर्तमान में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में केवल 9 की संख्या में बचे हैं और यह प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है। राज्य के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में भी इनका अस्तित्व है, लेकिन क्षेत्र की संवेदनशीलता के कारण सटीक गणना संभव नहीं हो पाई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि रायपुर में वन भैंसा की प्रतिमा लगाना एक अच्छी पहल थी, लेकिन इसे महीनों तक ढका छोड़ देना और उद्घाटन ना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इसका जल्द से जल्द उद्घाटन किया जाए, ताकि आम लोग वन भैंसा के महत्व को जान सकें और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।



Source link