Ministers and MLAs created rangoli at the BJP headquarters on the theme ‘Swadeshi in every home, Swadeshi in every home’ and pledged to support the PM’s ‘Vocal for Local’ campaign. | स्वदेशी दीपावली मनाएगी BJP: ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ थीम पर भाजपा मुख्यालय में मंत्री-MLA ने बनाई रंगोली, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का लिया संकल्प – Raipur News

Author name

October 18, 2025


दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ थीम पर रंगोली बनाकर अभियान की शुरुआत की।

.

भाजपा मुख्यालय में रंगोली बनाती हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और पंडरिया विधायक भावना बोहरा

भाजपा मुख्यालय में रंगोली बनाती हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और पंडरिया विधायक भावना बोहरा

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने स्वयं रंगोली बनाने में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर स्वदेशी दीपावली मनाने का संदेश दिया। दोनों ने कहा कि देश के लोगों को इस त्यौहार पर विदेशी उत्पादों की जगह स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए दीपक, सजावट और वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।

बीजेपी मुख्यालय में इस रंगोली को बनाया गया है।

बीजेपी मुख्यालय में इस रंगोली को बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और चंदूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी मुख्यालय में ये नेता रहे मौजूद।

बीजेपी मुख्यालय में ये नेता रहे मौजूद।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में स्वदेशी दीपावली मनाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक पर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और स्थानीय कारीगरों को लाभ पहुंचे।



Source link