Minister’s public darshan to be held again at BJP headquarters | BJP मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन: भाजपा मंत्री  सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं, एक साल से बंद थी यह व्यवस्था; 5 मंत्रियों को जिम्मेदारी – Raipur News

Author name

October 5, 2025


प्रदेश भाजपा सरकार एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ शुरू करने जा रही है। करीब एक साल बाद यह पहल फिर से शुरू हो रही है।

.

बीते दिनों बीजेपी मुख्यालय में बैठक के दौरान सहयोग केंद्र शुरू करने की चर्चा हुई थी।

बीते दिनों बीजेपी मुख्यालय में बैठक के दौरान सहयोग केंद्र शुरू करने की चर्चा हुई थी।

सोमवार से सहयोग केंद्र का संचालन होगा, जहां पहले दिन प्रदेश के राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। हर दिन एक मंत्री यहां मौजूद रहकर लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी शिकायतों के निराकरण का प्रयास करेंगे।

दरअसल, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को महत्व देने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। इसी दिशा में पिछले साल ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत की गई थी। इस दौरान रोज़ाना एक मंत्री केंद्र में बैठकर कार्यकर्ताओं से संवाद करते थे और छोटी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाता था।

एक साल से बंद था सहयोग केंद्र

साल 2024 में अगस्त तक यह केंद्र सुचारू रूप से चला, लेकिन सितंबर में भाजपा के सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके बाद संगठन चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जैसे व्यस्त कार्यक्रमों के चलते यह फिर से शुरू नहीं हो सका। अब जब सभी चुनावी गतिविधियां समाप्त हो चुकी हैं, तो पार्टी ने एक बार फिर सहयोग केंद्र को शुरू करने का फैसला लिया है।

अब पढ़े कौन मंत्री किस दिन लगाएगा जनदर्शन

सोमवार को टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक समस्याएं सुनेंगे। मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बुधवार को वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और शुक्रवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

अब पढ़े बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बीजेपी मुख्यालय में मंत्री का जनदर्शन हाेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनना और उनका समाधान हमारी ही पार्टी में होता है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जनदर्शन का पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा।



Source link