Minor arrested in Raipur for theft | रायपुर में चोरी की वारदात में नाबालिग गिरफ्तार: दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर लॉकर से किया था कैश और गहने पार – Raipur News

Author name

November 28, 2025



रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 37,500 रुपये बरामद की है।

.

देवकुंवर मरावी निवासी अटल आवास कबीर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर की सुबह वह काम पर गई थी और शाम को लौटने पर उसने पाया कि अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण और 40,000 रुपये नगद चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में बालक ने चोरी करना स्वीकार किया। बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड, माना रायपुर में पेश किया गया है।



Source link