रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू की गई मोबाइल UTS टिकट सर्विस
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सहूलियत के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल UTS टिकट सर्विस शुरू की गई थी। इस सर्विस के तहत स्टेशन में मौजूद 5 TTE को एक डिवाइस दिया गया है। इस डिवाइस के जरिए TTE सीधे आरक्षित टिकट यात्रियों को दे सकते हैं। ल
.
ग्राउंड सोर्स से पता चला, रेलवे में जल्दबाजी में इस सर्विस को लॉन्च तो कर दिया, लेकिन टिकट कैसे काटनी है, मशीन का उपयोग कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग ही कर्मचारियों को नहीं दी गई। जिसके चलते कर्मचारी कंफ्यूज है और यह सर्विस एग्जीक्यूट नहीं हो पाई। यात्री अब भी काउंटर से ही टिकट खरीद रहे हैं।

इन मशीनों के माध्यम से टीटीई यात्रियों को देंगे टिकट।
रेलवे ने किया था ये दावा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा से टीटीई यात्रियों को ऑन-द-गो टिकट उपलब्ध कराएंगे। यानी सफर होगा और भी तेज़, स्मार्ट और सुविधाजनक।
27 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने इस डिजिटल सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि, यह पहल रेलवे की टिकटिंग प्रणाली को और पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है।
……………………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायपुर रेलवे-स्टेशन पर टिकट लेने अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन:मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा की शुरुआत, TTE से अब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ले सकेंगे टिकट

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों को राहत देने, यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकटिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेने की झंझट खत्म होगी। पढ़ें पूरी खबर…