Moving bike catches fire in Dhamtari | धमतरी में चलती बाइक में आग: बिजली ऑफिस के पास घटना, सवार बाल-बाल बचा – Dhamtari News

Author name

January 7, 2026


छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक चलती मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पास हुई, जिसमें बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। आग लगने से मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

.

जानकारी के अनुसार, देवरी निवासी एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से भखारा की ओर आ रहा था, तभी बिजली ऑफिस के सामने उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही युवक तुरंत कूद गया और अपनी जान बचा ली।

थोड़ी देर के लिए बिजली की गई बंद

घटना बिजली ऑफिस के करीब एक ट्रांसफार्मर के पास हुई, जिसके कारण एहतियातन कुछ देर के लिए बिजली लाइन बंद कर दी गई। मेन रोड पर हुई इस घटना को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल के पहुंचने से पहले ही वाहन राख हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।



Source link