MP Santosh Pandey raised questions on Congress’s sycophantic culture | सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस की चमचागिरी संस्कृति उठाए सवाल: बोले-भाजपा कार्यकर्ता करते हैं सेवक भाव से काम,PM खुद को चौकीदार और सेवक कहते हैं – Korba News

Author name

September 10, 2025



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की चमचागिरी की संस्कृति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवक भाव से काम करते हैं।

.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए बताया कि वे खुद को चौकीदार और सेवक कहते हैं। एक कार्यक्रम में वे सामान्य कार्यकर्ता के बगल में पीछे की कुर्सी पर बैठे थे। नेपाल की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल आंतरिक मामला नहीं है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश है।

संतोष पांडे ने बांग्लादेश और श्रीलंका का उदाहरण दिया। कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें छोटे देशों को स्थिर नहीं होने देना चाहतीं। बिलासपुर में ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ अभियान के दौरान एक आदिवासी नेता से माइक छीनने की घटना पर पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

आदिवासी समाज का अपमान

सांसद ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ और आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति और प्रदेश को आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह, गुंडा धुर और सुरेंद्र साय जैसे आदिवासी नायकों का उल्लेख किया। भाजपा इन नायकों के नाम पर पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम आयोजित करती है।



Source link