Murder of a shepherd who went out to graze his cattle | पशु चराने निकले चरवाहे का मर्डर: बलौदाबाजार में नहर किनारे मिली लाश, सिर पर चोट के निशान; दुश्मनी में हत्या की आशंका – baloda bazar News

Author name

July 18, 2025


बलौदा बाजार जिले में एक चरवाहे का मर्डर हुआ है। 17 जुलाई की सुबह राजू यादव (41 साल) अपने पशुओं को चराने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे समोदा नहर के पास बलोदी रोड पर उसका शव मिला।

.

मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। मृतक राजू बोईरडीह का रहने वाला है। शव पर सिर में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है घर से निकलने से पहले उनकी दादी का एक युवक से विवाद हुआ था। परिवार को शक है कि इसी विवाद के कारण हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जल्द गिरफ्तारी की मांग

राजू यादव खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। परिवार पुलिस से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

भारी हथियार से मारने की आशंका

राजू यादव (41 साल) ओडान रोड स्थित स्कूल के पास रहता था। मृतक के बेटे लकेश्वर का कहना है कि सावन पर्व के कारण गांव में काम बंद था। वह और उसका भाई रायपुर में काम पर गए थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या सुबह 10:00 से शाम 5:30 के बीच हुई है। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो किसी भारी हथियार से किए गए प्रतीत होते हैं।

दुश्मनी से एंगल की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुराने विवाद और दुश्मनी के एंगल से भी जांच की जा रही है।



Source link