Muslim youth urinated on Shivling | मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में की पेशाब: देर रात बिलासपुर के अशोक नगर में बवाल, हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती में की तोड़फोड़; आरोपी हिरासत में – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

October 3, 2025


न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात माहौल अचानक बिगड़ गया। हिंदू संगठन के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवक ने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग में पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आह

.

अशोक नगर स्थित मंदिर।

अशोक नगर स्थित मंदिर।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय रहवासी आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण बन गया। आरोपी युवक का नाम अशरफ खान बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद स्थानीय युवक और हिंदू संगठन के लोग जुटे और प्रदर्शन शुरू किया।

घटना के बाद स्थानीय युवक और हिंदू संगठन के लोग जुटे और प्रदर्शन शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवलिंग से छेड़छाड़ और पेशाब करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए आसपास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। कई घरों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान माहौल इतना गरमाया कि स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

स्थानीय युवक और हिंदू संगठन के सदस्य प्रदर्शन करते हुए।

स्थानीय युवक और हिंदू संगठन के सदस्य प्रदर्शन करते हुए।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं, बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में लिया है।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में लिया है।

हंगामे के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

सीएसपी निमितेश सिंह घटना की जानकारी देते हुए।

सीएसपी निमितेश सिंह घटना की जानकारी देते हुए।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों का पूरे मामले में क्या कहा

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया, कि घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक अशरफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस तैनात है।



Source link