Nag Panchami 2025- Crowds gathered at the 11th century Nagdev temple | नागपंचमी 2025…11वीं शताब्दी के नागदेव मंदिर में उमड़ी भीड़: धमतरी में सर्प दोष निवारण के लिए पूजा-अर्चना, पहले महिला का मंदिर में आना था वर्जित – Dhamtari News

Author name

July 29, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नागपंचमी पर नागदेव मंदिर की विशेष मान्यता है। मंगलवार को हटकेशर वार्ड स्थित 11वीं शताब्दी के इस प्राचीन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। वार्ड वासियों ने सर्प दोष निवारण के लिए हवन-पूजन किया गया। प्रदेश के कई जिलों से भक्त

.

नागपंचमी के दिन वार्ड का एक भी व्यक्ति काम पर नहीं जाता है। श्रद्धालुओं ने नागदेव को दूध चढ़ाया और अन्य सामग्रियां अर्पित कीं। मंदिर प्रांगण में सांप के बिल जैसा स्थान है। वार्ड वासियों का दावा है कि उनके क्षेत्र में अब तक सर्प दंश से किसी की मौत नहीं हुई है।

गर्भगृह में नागदेव की चतुर्भुजी प्रतिमा

नागदेव को वार्ड सहित पूरे शहर का कुल देवता माना जाता है। धमतरी का यह नागदेव मंदिर काफी पुराना है। मंदिर के गर्भगृह में नागदेव की एक चतुर्भुजी प्रतिमा है, जो मुरूम पत्थर से बनी हुई है। मंदिर में नागेश्वर महादेव, दक्षिण मुखी हनुमान जी और श्रीकाल भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।

सर्पदंश निवारण के लिए हवन पूजन

इस साल भी नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सर्पदंश निवारण के लिए मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन पूजा का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने इस पूजा में भाग लिया।

11वीं शताब्दी का मंदिर

वार्ड वासियों ने बताया कि उनके वार्ड में नाग पंचमी को लेकर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नागदेव मंदिर में कई सालों से नाग पंचमी को लेकर कार्यक्रम किया जाता है। नाग पंचमी के दिन दर्शन करने के लिए एक-एक भक्त को दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ता है। मंदिर 11वीं शताब्दी का है।

पहले महिला का मंदिर में आना था वर्जित

महिलाओं ने बताया पहले नागदेव मंदिर के आसपास दिखाई देते थे। पहले मंदिर में महिला का आना वर्जित था। अब नाग पंचमी के दिन महिलाएं भी नारियल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। पहले मंदिर के बरगद के पेड़ में घिरा हुआ था। जिसमें सांपों का डेरा रहता था और पेड़ से नीचे नाग लटकते रहते थे।

अभी भी वार्ड में नागदेव मौजूद हैं, जिसके सहारे से वार्डवासी और पूरा धमतरी चल रहा है। जिसके चलते हर साल नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से पूजा जाता है और नाग पंचमी के दिन नागदेव को दूध चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। कई बार दर्शन भी दिए हैं और बीच-बीच में दर्शन देते रहते है। नागदेव कई बार दर्शन दे चुके हैं।



Source link