Narmada Mandal office bearers announced, 4 vice presidents appointed | नर्मदा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा, 4 उपाध्यक्ष बनाए – Rajnandgaon News

Author name

October 2, 2025


.

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव व प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से बुधवार को भाजपा मंडल नर्मदा के मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल की घोषणा चार माह पहले ही की जा चुकी थी, किन्तु शेष पदाधिकारियों की घोषणा की सभी को प्रतीक्षा थी, जिसे बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने घोषणा की।

मंडल पदाधिकारियों में चार उपाध्यक्ष रमेश जंघेल, ललिता मानिकपुरी, प्रेमलाल वर्मा व बल्लु जंघेल, दो महामंत्री भीखू हिरवानी व खेलन वर्मा, कोषाध्यक्ष अमर सिंह मंडावी, चार मंत्री दिलेश्वर अंचित, संगीता जंघेल, संतोषी पटेल व माधुरी जंघेल, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अवधेश मिश्रा को दी गई है। विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतन साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलराम जंघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालकृष्ण जंघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंद्राणी वर्मा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद मरावी को बनाया गया है।



Source link