New initiative for road safety and cyber awareness | सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता की नई पहल: कोंडागांव के अनंतपुर में स्कूली बच्चों को पुलिस ने दी यातायात और साइबर सुरक्षा की जानकारी – Kondagaon News

Author name

July 16, 2025


कोंडागांव में पुलिस का जनजागरूकता अभियान शुरू

कोंडागांव में सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अनंतपुर पुलिस की टीम ने ग्राम एरला के हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।

.

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला और बाल अपराध से बचाव के तरीके बताए। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिकारियों ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को OTP या बैंक की जानकारी नहीं देनी चाहिए। व्हाट्सऐप पर अनजान कॉल्स से सावधान रहने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करने को कहा गया।

यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और परमिट साथ रखना जरूरी बताया गया। तेज गति और नशे में वाहन चलाने के खतरों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने सवाल-जवाब के जरिए अपनी शंकाएं दूर कीं। यह पहल बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।



Source link