‘No helmet-no petrol’ implemented in Durg too | दुर्ग में भी ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ लागू: बैठक में पेट्रोल-पंप संचालकों ने दी सहमति,हादसों में सबसे ज्यादा सिर पर चोट लगने से होती है मौत – durg-bhilai News

Author name

September 3, 2025


दुर्ग जिले में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी करते हुए

.

बैठक में एडीएम अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौत सिर पर चोट लगने से होती है। हेलमेट पहनने से बड़ी दुर्घटनाओं में भी जान बच सकती है। इसलिए इस नियम को सख्ती से लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पंप संचालकों से अपील की कि वे बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देने से इनकार करें और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

सीसीटीवी कैमरों की समझाई गई अहमियत

एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने कहा कि यह अभियान, तभी सफल होगा जब सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की अहमियत भी समझाई और कहा कि पंप पर सीसीटीवी होने से विवाद की स्थिति में प्रमाण उपलब्ध रहेंगे। साथ ही इससे सुरक्षित वातावरण तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

निर्देशों का पालन सख्ती से पालन

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने कहा कि प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है तो पंप संचालक तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचित करें। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सभी संचालकों को पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध कराए।

नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपनी समस्याओं को साझा किया। कई संचालकों ने कहा कि बिना हेलमेट आने वालों को मना करने पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने भी यह स्पष्ट किया कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

नो हेलमेट-नो पेट्रोल के बैनर भी लगाए जाएंगे

संचालकों ने कहा कि वे प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर इस नियम को लागू करेंगे। उनका मानना है कि यह अभियान समाज के हित में है और इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि आम लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम केवल औपचारिकता के लिए नहीं है, बल्कि इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। अब जिले में पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ का बैनर भी लगाया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस नियम से लोग सुरक्षा के प्रति गंभीर होंगे और हेलमेट लगाने की आदत विकसित करेंगे। अब जिले के हर पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा।



Source link