रायपुर| असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री (एडीआई) भर्ती परीक्षा के मॉडल आंसर पिछले दिनांे जारी किए गए। इस पर ऑनलाइन आपत्ति 23 जुलाई तक की जा सकती है। प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा।
.
उधर, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में एडीआई के कुल 30 पदांे पर भर्ती होगी। इसके लिए मार्च-अप्रैल में आवेदन मंगाए गए थे। बड़ी संख्या में अभ्यिर्थयों ने आवेदन किया था। सीजीपीएससी से 12 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई थी। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रायपुर के एग्जाम सेंटर में करीब साढ़े दस हजार परीक्षार्थी थे। परीक्षा देने 60 फीसदी अभ्यर्थी पहुंचे थे। अन्य जगहों मंे भी लगभग इतनी ही उपस्थिति रही। परीक्षा के नतीजे अगले माह जारी होने की संभावना है। इसके बाद फिर इंटरव्यू होगा। यह 30 अंकांे का होगा।