Offering of Arghya to the rising sun, Chhath Mahaparva concludes | उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, छठ महापर्व संपन्न: राजनांदगांव में व्रतियों ने कठिन व्रत पूरा किया; घाटों पर हुई आतिशबाजी – Rajnandgaon News

Author name

October 28, 2025


राजनांदगांव में आस्था के महापर्व छठ का उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। 28 अक्टूबर की सुबह व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर परिवार के लिए मंगल कामना की। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाबों के तटों पर भगवान सूर

.

यह चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। रविवार को व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को पूजा-अर्चना की। 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने आयु, आरोग्यता, यश और संपदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सौभाग्य और संतान प्राप्ति की मान्यता

मान्यता है कि छठ माता की उपासना से परिवार में सुख-शांति, धन-धान्य की वृद्धि होती है। यह भी माना जाता है कि छठ माता की आराधना से असाध्य रोग, कष्ट और शत्रुओं का नाश होता है, साथ ही सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है।

मंगलवार सुबह शहर के मोती तालाब और पास के गणेश मंदिर में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। चिखली तालाब में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा के बाद ठेकुआ और अन्य फलों की प्रसादी वितरित की गई। पर्व के चलते बाजार में पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई।

सभी सामाजिक संस्थाओं के लोग हुए शामिल

28 अक्टूबर को सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु रात 3:30 बजे से छठ घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। छठ घाट पर बच्चों और बुजुर्गों सभी ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी।

मंगलवार सुबह आसमान में बदली छाई होने के कारण सूर्य देव देरी से दिखाई दिए। महिलाएं छठ घाट पर सुबह तालाब के पानी के अंदर सुप में छठी मैया का प्रसाद लेकर भगवान सूर्य की आराधना करती रहीं। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चले आस्था के इस महापर्व छठ का विधिवत समापन हो गया।

इस अवसर पर सभी सामाजिक संस्थाओं के लोग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रतिनिधि एवं सिंधी समाज के रूपचंद भीमनानी, नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, पूर्व महापौर अजीत जैन, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक चौधरी और पुलिस प्रशासन के साथ हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे।



Source link