Operation Cyber Shield…scammer arrested from Mumbai-Pune | ऑपरेशन साइबर शील्ड…मुंबई-पुणे से ठग गिरफ्तार: फिक्स डिपॉजिट-पार्ट टाइम जॉब के नाम पर बैंक मैनेजर-स्टूडेंट को ठगा था, डिजिटल ब्लू प्रिंट के आधार पर पुलिस ने पकड़ा – Raipur News

Author name

November 11, 2025


राजधानी रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत दो बड़े साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी देशभर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

.

पुलिस ने इन्हें महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये ठग फिक्स डिपॉजिट के नाम पर बैंक मैनेजर से ठगी और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने लाखों रुपए हड़पने में शामिल थे।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और रेड कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा।

अब पढ़े किन मामलों में हुए गिरफ्तार

आरोपी सरफराज अंसारी ने SBI के बैंक मैनेजर से ठगी की थी।

आरोपी सरफराज अंसारी ने SBI के बैंक मैनेजर से ठगी की थी।

पहला मामला रायपुर के SBI शाखा रामसागरपारा के मैनेजर आशुतोष कुमार से फिक्स डिपॉजिट कराने के बहाने 17.82 लाख की ठगी की गई थी। आरोपी सरफराज अंसारी (20 वर्ष), निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, घटना के बाद पुणे भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस कराई।

मयूर जोशी।

मयूर जोशी।

दूसरा मामला रायपुर के देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 16 लाख की ठगी की गई थी। आरोपी मयूर जोशी (29 वर्ष), निवासी उल्हासनगर, महाराष्ट्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह ठगी की थी। आरोपी टेलीग्राम और गूगल रिव्यू टास्क के जरिए पहले भुगतान करता और फिर लाखों की रकम लेकर फरार हो जाता था।

साइबर ठगों पर कार्रवाई जारी रहेगी

रायपुर साइबर रेंज के अधिकारियों ने बताया, कि दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Source link