कोरबा के करतला परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड का आतंक जारी है। देर रात एक हाथी के हमले में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों को हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकते हुए देखा गया। इससे कुछ हाथी गुस्स
.
जानकारी के अनुसार, करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच के जंगलों में लगभग 50 हाथियों का एक बड़ा दल घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों के डेरा डाले होने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड अक्सर देर रात खेतों और गांवों की ओर बढ़ता है, जिससे फसल और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। कई किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने का प्रयास कर रहा है।


ग्रामीणों ने हाथियों पर फेंके पत्थर, हाथी ने किया हमला
इसी बीच, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पथराव करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगल से लगे गांव के पास से गुजर रहे हाथियों पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके। इसके बाद कुछ हाथी आक्रोशित होकर ग्रामीणों को दौड़ाने लगे, जिससे वे बाल-बाल बचे।
हाथी के हमले से मानसिक रोगी की मौत
इसी बीच, रामपुर में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गई। बुधवार देर रात के समय एक हाथी ने उसे पकड़कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक रामपुर बस स्टैंड के पास रहता था और मानसिक रूप से कमजोर था। इस घटना के बाद पूरे रामपुर क्षेत्र में भय का माहौल है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और करतला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों से छेड़छाड़ न करें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को तुरंत सूचना दें।
……………………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
हाथी ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर,10-20 मीटर खिसकी VIDEO:गाड़ी के अंदर बैठे थे वनकर्मी, ग्रामीण को उठाकर पटका; पैरों से रौंदकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने शनिवार को एक ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जंगल गया था। इसी दौरान हाथी ने हमला किया। शरीर पर कई जगह कुचलने के निशान मिले हैं। मामला पत्थलगांव रेंज के बालाझर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…