People were brainwashed in Bilaspur under the pretext of a religious gathering. | बिलासपुर में प्रार्थना सभा के आड़ बहाने लोगों का ब्रेनवॉश: मकान में आयोजित किया गया था प्रेयर मीटिंग;पुलिस ने पति-पत्नी समेत 6 को किया गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

October 27, 2025


प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण का आरोप।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। प्रार्थना सभा के आड़ में लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रव

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिर्री में एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित किया गया था। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दंपती सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की टीम पहुंची गांव, प्रार्थना सभा बंद कराया और दर्ज किया केस।

पुलिस की टीम पहुंची गांव, प्रार्थना सभा बंद कराया और दर्ज किया केस।

व्याापारी ने की थी मामले की शिकायत

इस पूरे मामले की शिकायत मस्तूरी के रहने वाले व्याापारी ने सुमित सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया गया था कि ग्राम हिर्री में आयोजित ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा में दर्जन भर आयोजक समेत 60-70 लोग मौजूद हैं।आयोजक ने धर्मान्तरण और भोजन का लालच देकर लोगों को सभा में बुलाया गया है।

ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराने का आरोप

शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान लोगों को विश्वासी बनने की सीख दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी सहित 6 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। व्यापारी का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर और महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद थे।

जिन्हें प्रलोभन देकर ब्रेनवॉश कर विश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा था कि इससे सेहत को फायदा होगा और सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

लोगों का ब्रेनवास कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप।

लोगों का ब्रेनवास कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप।

पति-पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इस पूरे मामले में पुलिस ने गोरेलाल टंडन, पत्नी सहोद्रा टंडन, हरानंद टंडन, जयपाल केंवट, ज्योतिष कुमार अंचल, कुमार तरूण सूर्यवंशी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और बीएनएसएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।



Source link