![]()
छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां रजिस्ट्री मॉडल दफ्तरों में भी हो सकेगी। अभी तक एक शहर या जिले में एक ही पंजीयन दफ्तर होता है। इसलिए रोज लोगों की भीड़ लगी रहती है। अफसरों पर जल्दी काम करने का दबाव भी रहता है। इस वजह से अब एक ही शहर में अ
.
इसकी शुरुआत रायपुर से की जा रही है,जहां पांच जगह मॉडल रजिस्ट्री दफ्तर खोले जाएंगे। पहला दफ्तर वीआईपी तिराहा चौक में स्थित बेबीलॉन टॉवर और दूसरा सड्डू-विधानसभा रोड में खुलेगा। इसके बाद तीन और मॉडल दफ्तर खोले जाएंगे। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। अभी दोनों जगहों पर काम दफ्तर बनाने का काम चल रहा है।
रायपुर में रजिस्ट्री का मॉडल दफ्तर खुलने के बाद इसे बाकी 32 जिलों में भी लागू किया जाएगा। यानी हर शहर और जिले में अब एक नहीं बल्कि दो या उससे ज्यादा रजिस्ट्री कार्यालय होंगे। मॉडल ऑफिस जहां होगा, वहां के आसपास के सभी एरिया की रजिस्ट्री उसी दफ्तर में होगी।
अभी वीआईपी तिराहा के ऑफिस में लाभांडी, जोरा, अवंति विहार, शंकरनगर, तेलीबांधा समेत आसपास रहने वाले लोग रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इससे वहां के लोगों को कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ऑफिस में नहीं आना होगा। वे वहीं रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
वाई-फाई समेत हर तरह की सुविधा
नए रजिस्ट्री मॉडल दफ्तर में हर तरह की सुविधा होगी। अभी पुराने दफ्तरों में लोगों को पुराने वेटिंग हॉल में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। उपपंजीयकों के दफ्तर भी छोटे हैं। नए मॉडल दफ्तर में उपपंजीयक का दफ्तर बड़ा और एयरकंडीशंड होगा। वेटिंग हॉल में लग्जरी सोफे और ऑफिस वाई-फाई से लैस होगा। इससे सबसे ज्यादा आसानी महिलाओं और बुजुर्गों को होगी। अभी वे रजिस्ट्री कराने आते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानी होती है। पीने का साफ पानी, बाथरूम की भी व्यवस्था नहीं है। लेकिन नए दफ्तर में ये सुविधाएं होंगी।
आगे टाटीबंध-बीरगांव में सुविधा वीआईपी तिराहा चौक और सड्डू-विधानसभा रोड में नया मॉडल दफ्तर खोलने के बाद टाटीबंध और बीरगांव इलाके में दूसरे चरण में दो और दफ्तर खोले जाएंगे। इसके बाद दो और जगहों पर ऑफिस खोलने की तैयारी की जा रही है। अभी रायपुर रजिस्ट्री दफ्तर में एक दिन में करीब 300 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जारी किए जाते हैं। रजिस्ट्री कराने वाले एक ही दफ्तर में आते हैं, इससे भीड़ बढ़ जाती है। मॉडल दफ्तरों के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जारी किया जाएगा। इससे मुख्य दफ्तर पर दबाव बेहद घट जाएगा।
मॉडल की केंद्र ने भी की तारीफ छत्तीसगढ़ के इस मॉडल केंद्र सरकार ने भी तारीफ की है। राज्य के पंजीयन विभाग के अफसरों ने इस योजना को केंद्र सरकार के अफसरों से शेयर किया है। क्योंकि अभी छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के एनजीडीआरएस सिस्टम से ही रजिस्ट्री हो रही है। यही वजह है कि केंद्र सरकार को इस मॉडल की जानकारी देकर अनुमति ले ली गई है। केंद्र ने दूसरे राज्यों से भी कहा है कि वे छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को अपने राज्य में लागू करें। जल्द ही इसके लिए कई राज्यों की टीम रायपुर आने वाली है।
लोगों को बड़ी राहत देने के लिए राज्य में पहली बार मॉडल रजिस्ट्री दफ्तर योजना में काम किया जा रहा है। रायपुर में दफ्तर खोलने से इसकी शुरुआत की जा रही है। बाद में बाकी जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा। पहला दफ्तर इसी महीने खुल जाएगा। -पुष्पेंद्र सिंह मीणा, महानिरीक्षक पंजीयन विभाग