![]()
BJP की सूची में कांग्रेस नेता की फोटो
छत्तीसगढ़ में भाजपा की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। BJP किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में कांग्रेस नेता की तस्वीर छपने से विवाद खड़ा हो गया है।
.
दरअसल, सूची में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की जगह कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महामंत्री और मुंगेली ज़िले के प्रभारी आलोक सिंह (कांग्रेस) की तस्वीर लगा दी गई। आरोप है कि यह गलती सिर्फ नामों की समानता तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक सधे हुए नेता को विपक्षी पार्टी का चेहरा बना दिया गया।
कांग्रेस नेता आलोक सिंह बोले – “पहचानने की समझ नहीं, जनता को क्या समझेंगे?” इस गलती के बाद कांग्रेस नेता आलोक सिंह ने खुद वीडियो जारी कर बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “जिस संगठन को अपने नेताओं की पहचान करने की समझ नहीं, वो जनता को क्या पहचानेगी? ये राजनीतिक लापरवाही नहीं, पहचान की असलियत है।”
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कांग्रेस ने मंत्री दयालदास बघेल को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस ने इस चूक के लिए सीधे तौर पर राज्य मंत्री दयालदास बघेल को जिम्मेदार ठहराते हुए माफ़ी की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की भूल सिर्फ ग़ैरजिम्मेदाराना नहीं, बल्कि राजनीतिक शालीनता की भी अनदेखी है।
भाजपा की चुप्पी भी सवालों में – कांग्रेस
अब तक बीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक सफाई सामने नहीं आई है।
विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा है कि ‘अब चेहरों की पहचान भी आउटसोर्स है क्या?’ कांग्रेस प्रवक्ताओं ने व्यंग्यात्मक लहजे में यह भी कहा है कि भाजपा अब अपने नेताओं के चेहरों को पहचानने की जिम्मेदारी भी आउटसोर्स कर चुकी है क्या? अगर ऐसी ही कार्यकारिणी चलेगी, तो आने वाले चुनावों में क्या पहचानेंगे वोटर को या फिर विपक्ष को ही टिकट दे देंगे?”