Planting rice in road ditches | सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई: कांकेर दुर्गूकोंदल-कोदापाखा मार्ग की हालत निर्माण के बाद खराब; ग्रामीणों ने किया विरोध – Kanker News

Author name

July 23, 2025


कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल-कोदापाखा मार्ग की जर्जर स्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने अनूठा प्रदर्शन किया है। 23 जुलाई को उन्होंने सड़क के गड्ढों में जमा पानी में धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया।

.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क का निर्माण घटिया स्तर का होने की शिकायत है। ग्रामीण युवक दीपक कल्लो बताते है कि पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन थी। निर्माण के बाद से ही सड़क की स्थिति खराब हो गई।

ध्यान नहीं दे रहे जनप्रतिनिधि

रूपेश जैन ने बताया कि विधायक, सांसद और कलेक्टर इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने मरम्मत का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नवीन दुग्गा के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति से आवागमन बाधित हो रहा है। लगातार ज्ञापन देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए ग्रामीणों ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में सुभाष दुग्गा, कृष्णा कल्लो, सवित कल्लो, लव नेताम, अभिषेक कोमरा, नरेंद्र कोमरा, सागर कोमरा, दिनेश दुग्गा, अनेक नेताम, संदीप दुग्गा, भारत सलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।



Source link