Police action on 11 suspects in Keshkal | केशकाल में 11 संदिग्धों पर पुलिस कार्रवाई: रात में अनधिकृत घूम रहे बाहरी लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Kondagaon News

Author name

July 3, 2025



केशकाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाहरी राज्यों और जिलों से आए 11 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी कि ये लोग रात में संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं।

.

क्षेत्र में मिली सूचनाओं के अनुसार, ये बाहरी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति डेरा डाले हुए थे। इनमें कुछ फेरीवाले भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इन व्यक्तियों पर गंदगी फैलाने, झगड़े करने और चोरी की आशंका जताई थी।

पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और अनुविभागीय अधिकारी अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कार्रवाई की। क्षेत्र में घूम रहे सभी बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया।

थाना प्रभारी केशकाल ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।



Source link