Police took out a procession of the accused in the Dhamtari firing incident. | धमतरी गोलीकांड के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस: बोले- ‘अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है’, मामले में एक आरोपी की तलाश जारी – Dhamtari News

Author name

November 24, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी में बरडिया ज्वेलर्स गोलीकांड के कुख्यात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों ने ‘अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है’ जैसे नारे लगाए।

.

दरअसल, धमतरी के बरडिया ज्वेलर्स में हुए गोलीकांड के संबंध में साइबर सेल ने दो आरोपियों को पकड़ा है। धमतरी एसपी कार्यालय में एसपी शिवराज सिंह परिहार ने प्रेस वार्ता कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है। एसपी ने मीडिया के सामने आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और बरडिया ज्वेलर्स में वारदात को अंजाम देने के तरीके का खुलासा किया।

दोनों आरोपियों का शहर में निकाला गया जुलूस

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का जुलूस धमतरी शहर में निकाला गया। यह जुलूस कोतवाली से शुरू होकर कचहरी चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक, गोल बाजार होते हुए मकई चौक तक गया। इस दौरान आरोपी लगातार ‘अपराध करना पाप है और कानून हमारा बाप है’ के नारे लगाते रहे। शहर में यह घटना चर्चा का विषय बन गई और साइबर टीम के इस कार्य की सराहना की गई।

आरोपियों का जुलूस निकालने के संबंध में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय ले जाया जा रहा था। उन्हें शहर के मुख्य मार्ग से पैदल लाया गया।



Source link